रायगढ़: सप्ताहभर से उमस व बारिश का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। एक सप्ताह के भीतर 2 हजार से अधिक मरीज जिला चिकित्सालय व मेडिकल कॉलेज में जांच कराने पहुंचे। ज्यादातर लोगों को एक जैसे लक्षण हैं। सर्दी के साथ बदन

दर्द और दिनभर बुखार रहने की बात सामने आ रही है। जिला अस्पताल में पिछले 7 दिनों के भीतर 2500 से अधिक मरीज जांच करने पहुंचे थे।
सबसे ज्यादा मरीज जनरल मेडिसिन के है। मेडिकल कालेज में हर रोज 150 से ज्यादा मरीज केवल वायरल फीवर, सर्दी व खांसी के हैं। जानकारों ने बताया कि मौसम में उतार चढ़ाव के कारण इस तरह की परेशानी सामने आ रही है।
भीड़भाड़ वाली जगह पर न जाएं, मास्क लगाएं डा. जितेन्द्र नायक ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण हवा दूषित हो रही है, इस दौरान मास्क लगाए। साफ सफाई के साथ बाहरी खानपान में दूरी बनाएं। वायरल फीवर सांस के रास्ते शरीर में पहुंचते हैं, ऐसे में भीड़ भाड़ वाले जगह में ना जाएं, डिस्टेंस का पालन करें। इस समय 90 प्रतिशत लोग वायरल फीवर की चपेट में आ रहे है। ऐसे में दो तीन दिन रेस्ट ले, गरम पानी पीए, दवा का सेवन करें। कुछ लोगों में बुखार 104 डिग्री से भी ज्यादा हो तो डाक्टर की सलाह लें। वायरल फीवर दो से तीन दिन में ठीक हो जाता है।
- योगमय हुआ सारंगढ़: हजारों लोगों ने किया सामूहिक योग, प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश… - June 21, 2026
- सारंगढ़:मोदी सरकार के 12 साल पर महिला मोर्चा का रचनात्मक आयोजन, प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह… - June 21, 2026
- सारंगढ़:फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर मासूम, स्कूलों के बंद ईडीएफ प्लांट बने चिंता का कारण… - June 21, 2026


