रायगढ़ | फास्ट ट्रैक अदालत की विशेष जज प्रतिभा वर्मा ने शुक्रवार को 17 साल की नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले युवक को 20 साल कैद की सजा सुनाई है। मामले में अभियोजन पक्ष की तरफ से विशेष लोक अभियोजक मोहन सिंह ठाकुर ने पैरवी की।

जानकारी के मुताबिक पुसौर थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी से शंकर सिदार नामक युवक की पहचान हुई। शंकर ने उसे प्रेम करने की बात कही। शादी का झांसा देकर उसने किशोरी से संबंध बनाए। वह कई दिनों तक किशोरी का शारीरिक शोषण करता रहा। उसने धमकाया भी कि यदि किसी से यह सब बताया तो वह उसे जान से मार देगा। कुछ महीनों तक किशोरी तबीयत बिगड़ी तो परिजन अस्पताल ले गए। जांच कराने पर पता चला कि किशोरी को 24 महीने का गर्भ है। परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई थी।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
