जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। धरमजयगढ़ वन मण्डल में हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इससे ग्रामीणों में काफी दहशत है। लगातार हाथियों द्वारा जन धन की हानि की जा रही है। बीती रात भी धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम क्रोन्धा में खेत की ओर गए युवक पर हाथी ने हमला कर दिया था।
मिली जानकारी के मुताबिक क्रोन्धा गांव के निवासी शेखर राठिया बीती रात खेत की ओर गया था जहां उसका सामना गजराज से हो गया। हाथी ने सूंड से उठा कर उसे पटक दिया। इससे पहले की हाथी कुचल कर उसे मौत के घाट उतारता, शेखर की चीख पुकार सुनकर आस पास खेत मे काम कर रहे अन्य ग्रामीण वहां पंहुचे और किसी तरह हाथी को खदेड़ा। वही घायल युवक शेखर राठिया को धरमजयगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्रारम्भिक इलाज के बाद चिकित्सको ने उसे रायगढ रेफर कर दिया।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
