जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। जिले का सबसे विवादित सोसाइटी राजपुर में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजपुर सोसाइटी में कभी धान घोटाला तो कभी फर्जी धान पावती से धान खरीदी। अब इस सोसाइटी में फर्जी केसीसी का खेल जोरो पर चल रहा है। यहां पदस्थ पूर्व कर्मचारी एवं प्रबधक के बेटे द्वारा कई किसानों के फर्जी केसीसी बना कर किसानों को झूठ बोलकर पैसा अपने खाते में ट्रांसफर का मामला सामने आया है। राजपुर सोसाइटी के पूर्व प्रबंधक विजय बेहरा के पुत्र अंकित बेहरा जो अभी वर्तमान में राजपुर सोसाइटी में कार्यरत है, पूर्व में पदस्थ लिपिक एवं ऑपरेटर के साथ मिलकर कई किसानों का फर्जी केसीसी बना दिया है। वहीं कई किसानों का केसीसी का पैसा फर्जी तरीके से अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया है। हालाकि बाद में किसानों की इसकी जानकारी होने पर थाने पर रिपोर्ट दर्ज होने की बात पर इनके द्वारा संबंधित किसानों को पैसा वापस भी किया गया। अगर किसानों की बात में सच्चाई है तो इस पूरे खेल में राजपूर सोसाइटी के कर्मचारियों के साथ बैंक कर्मचारियों की भी भूमिका की जांच होनी चाहिए।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
