जांजगीर चांपा। पुलिस पर एक महिला रेलवे लाइन में खड़े हुए स्थिति पर भले ही रिश्वतखोरी सहित कई तरह के
आरोप लगते हों, लेकिन वर्दीधारियों की वजह से ही हमारा समाज चैन और भ्यमुक्त रह पाता है इसमे कोई दो राय नही है। । अभी नैला पुलिस की मानवीय चेहरा सामने आया है। पुलिस ने जिंदगी से हार कर आत्महत्या के लिए रेलवे लाइन में खड़ी महिला की जान बचा ली। नैला पुलिस को सूचना मिली की एक महिला नहरियाबाबा मंदिर के पास रेलवे लाइन में आत्महत्या करने के लिए खड़ी है। मामले की सूचना मिलते ही तत्काल चौकी प्रभारी उप निरीक्षक गजलाल चंद्राकर ने प्रधान आरक्षक रूद्र नारायण कश्यप एवं महिला आरक्षक रुक्मणी कंवर को मौके पर रवाना किया। वहां पूछताछ की, तब उसने अपना नाम मीनाक्षी दास महंत पति सिंधु दास महंत उम्र 29 वर्ष ग्राम जवाहरपारा चांपा की रहने वाली बताई। उसने आत्महत्या करने के फैसले पर कुछ नहीं बताया। पुलिस डायल 112 वाहन की मदद से उक्त महिला को उसके गृह निवास जवाहरपारा चांपा सुरक्षित पहुंचाया गया।

- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
