रायगढ़: छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा रायगढ़ का निर्वाचन प्रांतीय संरक्षक पीआर यादव प्रांत अध्यक्ष आर चंद्रा की उपस्थिति में अभियंता भवन रायगढ़ में संपन्न हुआ। बैठक में प्रांतीय सचिव जेम्स वर्गीस द्वारा प्रांतीय
उपाध्यक्ष संतोष पांडे को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने का प्रस्ताव सभा में रखा।

इसे सभी विकासखंड घरघोड़ा के अध्यक्ष अश्वनी दर्शन, लैलूंगा अध्यक्ष पीआर भारद्वाज, खरसिया अध्यक्ष गुलाब, पुसौर अध्यक्ष पीआर भास्कर, प्रांतीय सचिव नरेंद्र पर्वत आशीष शर्मा सभी ने एकमत से प्रस्ताव का समर्थन किया। सभा में कोई दूसरा नाम जिला अध्यक्ष पद के लिए सामने नहीं आया। प्रांतीय अध्यक्ष ने सर्वसम्मति से संतोष कुमार पांडे को जिला अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया। अध्यक्ष निर्वाचन पश्चात संतोष ने उनका मुख्यालय घरघोड़ा है।
इस कारण रायगढ़ तहसील अध्यक्ष संजीव शेट्टी को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सभी की उपस्थिति में सौंपी। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष शेख कल्लीमुल्ला पूर्व प्रांतीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर गोपाल नायक, अरुण वर्मा, विनोद सडंगी, मालाकार जाटवर, फकीरा यादव अध्यक्ष सारंगढ़ जेतेश्वर प्रधान विनोद मेहर माधुरी मिश्रा, सुंदर मणि कोंध व जिला शाखा के पदाधिकारी उपस्थित थे।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
