रायपुर। प्रदेश भर में फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट के जरिए सरकारी नौकरी करने की शिकायत को लेकर छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ के नेताओं ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज की है, और फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए नौकरी कर रहे अधिकारी कर्मचारियों के लिस्ट सोंपकर कार्रवाई की मांग की है.

छग दिव्यांग सेवा संघ के नेता और कार्यकताओं की आज सरकण्डा में बैठक हुई, जिसमें गलत तरीके से फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट के जरिए नौकरी कर रहे शासकीय कर्मचारी / अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग दोहराई गई, जिसके बादशिकायत करने सभी सिविल लाइन थाना पहुंचे. संघ के नेताओं ने बताया कि पूर्व में ये लोग किसी भी प्रकार के दिव्यांग न थे, न अभी है क्योंकि हमारे संघ के अधिकांश सदस्य इनके साथ पढाई किए हैं. सभी लोग गलत तरीके से प्रमाण पत्र बनवाकर नौकरी कर रहे हैं, जिससे वास्तविक दिव्यांगजनों के अधिकार का हनन हो रहा है. इसलिए इन सभी का राज्य मेडिकल बोर्ड संचालनालय चिकित्सा शिक्षा नया रायपुर से उनके दिव्यांगता का भौतिक परीक्षण किया जाए, औए आरपीडब्ल्यूडी एक्ट 2016 की धारा 91 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
