सारंगढ़: सारंगढ़ मे इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद नज़र आ रहे है, ग्रामीण इलाकों मे दहशत मचाने के बाद अब शहरी इलाकों मे भी चोरों की पैनी नज़र है। पूर्व मे पुलिस की कड़ाई के पश्चात कुछ देर अपने मांद मे दुबके बदमाश अब बाहर आकर दिन दहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देने मे नही हिचक रहे।

ताजातरीन मामला सारंगढ़ का है जहाँ श्री राधा कृष्ण हॉस्पिटल के समीप स्थित जागेश्वर कपड़ा दुकान मे चोरों ने धावा बोला है जहाँ दुकान की दीवार को तोड़कर चोर अंदर घुसे और गल्ले मे रखे 15 हज़ार समेत 60 हज़ार के समान लेकर अंतर्ध्यान हो गये। सूचना मिलने पर सारंगढ़ पुलिस मौके वारदात ओर मौजूद है, जिसमे प्रधान आरक्षक धनेश्वर उराव,पुरुषोत्तम राठौर,कृष्णा महंत मौजूद हैँ एवं डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है। विदित हो की कुछ दिन पहले उसी के समीप स्थित ज़ूम कम्प्यूटर को भी चोरों ने लगभग इसी तरह अपना निशाना बनाया था।
(अधिक जानकारी मिलने पर खबर अपडेट किया जाएगा)


- सिर्फ पुरुषों में नजर आते हैं ये खतरनाक संकेत, 90% लोग इग्नोर कर खतरे में दाल लेते है जान.. - September 30, 2026
- पोहा और पालक से बनाएं क्रिस्पी चीज़ पॉपर्स, चाय के साथ होगा परफेक्ट स्नैक… - September 30, 2026
- 20 दिनों में ही थिएटर्स से हटी साउथ की ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर 76 परसेंट का घाटा… - September 30, 2026
