हाल ही में बेमेतरा में हुई घटना के चलते आज विश्व हिंदू परिषद ने छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है, जिसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है। वहीं, बंद का असर स्कूल कॉलेजों पर देखने को मिला है। प्रदेश के अधिकांश स्कूल-कॉलेज आज बंद हैं।

बता दें कि हाल ही में प्रदेश के बेमेतरा जिले के बीरनपुर गांव में एक विशेष वर्ग की ओर से की गई हत्या को लेकर मोर्चा खोल दिया है। विश्व हिंदू परिषद ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है।
विहिप ने आज सुबह से ही मोर्चा खोल दिया और भाठागांव स्थित नया बस स्टैंड के बसों के कांच तोड़ दिए। बस स्टैंड में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। बीरनपुर मामले की गई कार्रवाई को लेकर विहिप लगातार आलोचना कर रही है।
वहीं, छत्तीसगढ़ बंद का असर अंबिकापुर जिले में भी देखने को मिला। बताया जा रहा है कि निजी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। अचानक छुट्टी घोषित किए जाने के चलते बच्चे स्कूल पहुंच गए थे, लेकिन स्कूल बंद होने के चलते उन्हें वापस लौटना पड़ा। वहीं, चौक चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं।
- सारंगढ़ में खनिज नियमों को ताक पर रख गिट्टी-रेत खपा रहे माफियाओं पर खनीज विभाग ने कसा शिकंजा..1 हाईवा और 7 ट्रैक्टर जब्त.. - September 30, 2026
- शिक्षा के नाम पर ‘बंधुआ मजदूरी’ का केंद्र बने सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्राइवेट स्कूल…न्यूनतम वेतन दरें दरकिनार, ‘विशाखा गाइडलाइन’ की अनदेखी पर प्रशासन मौन…ऑल-इन-वन मजदूर बने शिक्षक..!प्रशासनिक मिलीभगत या उदासीनता? - September 30, 2026
- मुड़पार (स) में 15वें वित्त की 12.68 लाख की राशि पर गड़बड़ी का आरोप, जांच में शिकायत सही मिली, सरपंच-सचिव पर कार्रवाई की सिफारिश… - September 30, 2026
