छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्कूल शिक्षिका की क्रूरता सामने आई है. गोढ़ी गांव के प्राथमिक शाला में कक्षा चौथी में अध्यनरत मासूम बच्चियों की मैडम ने बेरहमी से पिटाई कर दी.अब बेरहम मैडम के खिलाफ परिजनों ने थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज करवा दी है. इस घटना से शिक्षा विभाग (education Department) में हड़कंप मच गया है. यह मामला रामपुर थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, गोढ़ी गांव के प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षिका अनुपमा मिंज पर बच्चियों की बेरहमी से पिटाई का आरोप लगा है. बताया जा रहगा है कि सोमवार को कक्षा चौथी में पढ़ने वाली दो बच्चियों को शिक्षिका ने होमवर्क न करने या अन्य किसी बात को लेकर क्लास में बेरहमी से पिटाई कर दी.
स्कूल से छूटने के बाद घर जाकर बच्चियों ने अपनी आपबीती परिजनों को बताई, परिजनों ने बच्चियों के शरीर में देखा कि मारने के निशान हैं. जिसके बाद दोनों बच्चियों के परिजनों ने इसकी शिकायत रामपुर थाने में दर्ज कराई. जिसपर रामपुर थाना प्रभारी ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए दोनों बच्चों का मेडिकल परीक्षण कराया. डॉक्टरों की रिपोर्ट पर दोनों बच्चों के शरीर पर मारने के निशान की पुष्टि की गई है. जिसके बाद शिक्षिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है.
- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
