खुद OLX ने इस बारे में पहले कई बार चेतावनी भी दी है. ठगी के इस तरीके में पहले अपराधी यूजर्स को QR कोड भेजते हैं और लोगों को पैसे प्राप्त करने के लिए इसे स्कैन करने के लिए कहते हैं.
लेकिन होता कुछ यूं है कि जैसे ही यूजर्स QR कोड को स्कैन करते हैं. वहां पैसे मिलने की जगह से बैंक अकाउंट से पैसे कट जाते हैं. यहां तक कि स्कैमर्स को आपके बैंक अकाउंट की डिटेल भी मिल जाती है. QR कोड्स के जरिए लोगों को फंसा कर खूब पैसे लूटे जा रहे हैं.

ऐसे में जब भी कोई अनजान शख्स आपको WhatsApp या किसी और प्लेटफॉर्म पर QR कोड भेजे और कहे कि इससे आपको पैसे मिलेंगे तो कभी भी स्कैन ना करें.
इसी तरह कभी भी किसी के साथ UPI ID या बैंक डिटेल शेयर ना करें. किसी अनजान द्वारा दिए गए QR कोड को स्कैन भी ना करें. किसी के साथ OTP भी शेयर ना करें.
अगर किसी QR कोड को स्कैन करने पर कोई लिंक सामने आए तो उस पर क्लिक ना करें. किसी भी तरह के ट्रांजैक्शन के पहले चेक करें यूजर ऑथेंटिक है या नहीं.
- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
