नवरात्रि का आज सातवां दिन हैं और आज मां कालरात्रि की पूजा की जा रही है। देवी के तमाम मंदिरों के साथ ही रायपुर के कंकाली मंदिर में भी भक्तों की भीड़ नजर आई।
रायपुर का कंकाली मंदिर शहर के बीच में स्थित हैं। इस मंदिर की खास बात यह है कि यहां नवरात्रि के अवसर पर पंचमी से अष्टमी तक ही माता के अष्टभुजी स्वरूप के दर्शन होते हैं। चैत्र और क्वार नवरात्रि के अवसर पर माता के अष्टभुजी स्वरूप भक्तों को नजर आते हैं।

700 साल पहले नागा साधुओं ने की थी मठ स्थापना
बाकी दिन भक्त मंदिर आए तो उन्हे देवी के अष्टभुजी स्वरूप के दर्शन नहीं होते क्योंकि पंडित बताते हैं कि बाकी दिन मां के अष्टभुजी स्वरूप को नहीं दिखाया जाता और श्रृंगार से छिपा दिया जाता है। मंदिर के इतिहास को लेकर मंदिर के पुजारी बताते हैं कि करीब 700 साल पहले आजाद चौक, ब्राह्मणपारा के समीप नागा साधुओं ने मठ की स्थापना की थी। वे मां कंकाली के परम भक्त थे। महंत कृपाल गिरी महाराज को मां कंकाली ने स्वप्न में दर्शन देकर कुछ ही दूर मंदिर निर्माण करने की आज्ञा दी।
कंकाली तालाब में मिलती है मुक्ति
लगभग 650 साल पहले मंदिर का निर्माण पूरा हुआ और मां कंकाली की प्रतिमा को मठ से स्थानांतरित करके मंदिर में स्थापित किया गया। मंदिर के ठीक सामने एक बड़ा तालाब भी हैं जिसे कंकाली तालाब कहा जाता है। इस मंदिर में स्नान करने से त्वचा संबंधी रोग से मुक्ति मिलती है साथ ही तालाब के बीचों बीच एक शिवलिंग भी हैं। भक्तों को शिवलिंग के दर्शन नहीं हो पाते।
- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
