छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रतनपुर थाना इलाके के पोड़ी पेट्रोल टंकी के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में आग लग गई। आग लगने से कार में सवार तीन से चार लोगों की जलकर मौत हो गई।

अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शनिवार देर रात 1:00 बजे यह घटना हुई।
राहगीरों की सूचना पर रतनपुर पुलिस घटनास्थल पहुंची। बताया जा रहा है कि कार में इतनी जबरदस्त आग थी कि कार सवार लोगों को बचाया नहीं जा सका। फिलहाल कार में सवार लोग कहां के हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस जानकारी जुटा रही है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- आजादी के दशकों बाद भी बदहाल “देवरहा”मुक्तिधाम और पक्की सड़क के लिए तरस रहे ग्रामीण, सीईओ को सौंपा ज्ञापन… - August 1, 2026
- ‘जुर्माने का रिचार्ज’ खत्म होते ही फिर शुरू हुआ ‘खनन उत्सव’?बरमकेला में प्रशासन की लाचारी पर माफिया भारी!12 लाख का ‘टोल टैक्स’ चुकाकर फिर पटरी पर लौटा डोलोमाइट सिंडीकेट..सात एकड़ जमीन गायब, पर साहब लोगों की आंखें अब भी बंद! - August 1, 2026
- बरमकेला : बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बंदरापारा के प्रधान पाठक आत्माराम बर्खास्त..डीईओ डहरिया की कार्रवाई से मचा हड़कंप.. - August 1, 2026




