रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 दिसंबर को विधानसभा सत्र में भाग लेंगे और वहां छत्तीसगढ़ विधानसभा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा शहीद महेन्द्र कर्मा तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना एवं छात्रवृत्ति योजनांतर्गत हितग्राहियों तथा छात्र-छात्राओं को राशि का वितरण करेंगे। साथ ही वे बिलासपुर तथा अम्बिकापुर में सी-मार्ट का शुभारंभ भी करेंगे।

विधानसभा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जारी करेंगे राशि
सीएम बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत 2 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर से प्रस्थान कर 10.50 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगे और विधानसभा सत्र में भाग लेंगे। वे इस दौरान विधानसभा में दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा शहीद महेन्द्र कर्मा तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना एवं छात्रवृत्ति योजनांतर्गत हितग्राहियों तथा छात्र-छात्राओं को राशि का वितरण करेंगे। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही बिलासपुर तथा अम्बिकापुर में सी-मार्ट का शुभारंभ भी करेंगे।
- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
