सारंगढ़ । हर साल 1 दिसंबर को एड्स दिवस मनाया जाता है, इस दिन को मनाने का उद्देश्य हर उम्र और वर्ग के लोगों को एड्स के बारे में जागरूक करना है। विश्व एड्स दिवस 2022 की थीम ‘ Equalize’ था, इसका अर्थ है ‘समानता’, यानी समाज में फैली हुई असमानताओं को दूर करके एड्स को जड़ से खत्म करने के लिए कदम बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।
नगर की स्वामी आत्मानंद विद्यालय में 1 दिसंबर गुरुवार को विश्व एड्स दिवस का आयोजन जीव विज्ञान विभाग द्वारा किया गया |
इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय के जीव विज्ञान व्याख्याता प्रकाश जायसवाल द्वारा छात्र छात्राओं को एड्स के कारण और एड्स से बचने का उपाय तथा चिकित्सा के बारे में विस्तार से बताया । विद्यालय के छात्र छात्राएं पूरे मनोयोग से जीव विज्ञान के व्याख्याता जायसवाल जी के बातों को सुनते हुए समझ रहे थे । इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य प्रधान व सभी शिक्षक उपस्थित थे।

- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
