रायगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का खिताब मिलने पर रायगढ़ में युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश पाण्डेय व टीम के द्वारा मिठाई बांटकर व फटाखे फोड़ कर जनता के साथ जश्न मनाया।आईएएनएस की ओर से सीवोटर ओपिनियन पोल द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण एंगर इंडेक्स के अनुसार भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ के संतुष्ट किसान, आदिवासी, महिलाओं, युवा वर्ग ने सर्वोच्च स्थान दिलाया है। सर्वे में छत्तीसगढ़ में सबसे कम बेरोजगारी भी दर्ज की गई है।

राकेश पाण्डेय ने कहा कि भूपेश है तो भरोसा है का नारा लगातार बुलंद हो रहा है भूपेश बघेल सरकार कौ योजनाये जनहितैषी है। किसान, गरीब, मजदूर, सहित वह वर्ग जो विकास में पिछड़ गया था भूपेश बघेल जी ने उनको मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है कांग्रेस की सरकार
ने आम आदमी क जेब मे पैसे भेजने का बंदोबस्त किया है चाहे वो धान का मूल्य हो या राजीव गांधी किसान न्याय योजना हो या गोधन न्याय योजना,शिक्षा के क्षेत्र में भी स्वामी आत्मानंद स्कुल के माध्यम से जबरदस्त बदलाव आया है इसी सब क कारण भूपेश बघेल ने जनता के दिलो में घर बनाया है और इसीलिए प्रख्यात राष्ट्रीय सर्वे करने वाली एजेंसियों ने भूपेश बघेल को नंबर वन का खिताब दिया है।

- अपरा एकादशी 2026: 11 मई को राशि अनुसार जपें ये मंत्र और पाएं अपार लक्ष्मी का वरदान… - May 10, 2026
- छत्तीसगढ़:परीक्षा में खुलेआम हुआ AI का इस्तेमाल, 500 से ज़्यादा छात्रों ने मारा नकल… - May 10, 2026
- छत्तीसगढ़:अधिकारी के सामने दंड़वत होने वाले दंपत्ति को क्यों नहीं मिला आवास? प्रशासन ने बताई पूरी सच्चाई, फौरन बन गया राशन कार्ड… - May 10, 2026
