सुबह का नाश्ता पूरे दिन की ऊर्जा के लिए बेहद जरूरी होता है, इसे दिन में सुस्ती नहीं आती और बार-बार अनहेल्दी खाने का मन भी नहीं करता है. ऐसे में अगर नाश्ता हल्का, पौष्टिक और जल्दी बनने वाला हो तो दिन की शुरुआत और भी बेहतर हो जाती है.

भारत के कई शहरों में पोहा काफी पंसद है और बड़े शौक से खाया जाता है, लेकिन मुंबई का मशहूर बटाटा पोहा अपने खास स्वाद और आसान रेसिपी की वजह से हर किसी को पसंद आता है. इसमें पोहा, आलू और हल्के मसालों का ऐसा मिश्रण इस तरह निखर के आता है, जो इसे बेहद स्वादिष्ट बनाता है. खास बात यह है कि यह नाश्ता ज्यादा मसालेदार नहीं होता, इसलिए पेट के लिए भी हल्का रहता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता. ऐसे में अगर आप भी इसकी रेसिपी जानना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं.
बटाटा पोहा बनाने के लिए जरूरी सामग्री
1 कप मोटा या मीडियम पोहा.
2 मध्यम आकार के आलू (छीलकर छोटे टुकड़ों में कटे हुए).
1 बारीक कटा हुआ प्याज.
आधा चम्मच राई (सरसों के दाने).
आधा चम्मच जीरा.
10-12 ताजी करी पत्तियां.
2 चम्मच तेल.
नमक स्वादानुसार.
आधा चम्मच चीनी.
बारीक कटा हरा धनिया.
स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से नींबू का रस और सेव भी डाल सकते हैं.
घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट मुंबई स्टाइल बटाटा पोहा
इस रेसिपी को बनाना बेहद आसान है और इसे कुछ ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है, इसे बनाने के लिए;
सबसे पहले पोहे को छलनी में डालकर हल्के पानी से धो लें और लगभग 2-3 मिनट के लिए अलग रख दें, ताकि वह थोड़ा नरम हो जाए.
अब आलू को छोटे टुकड़ों में काट लें और प्याज को बारीक काटकर तैयार रखें.
एक कड़ाही में तेल गर्म करें, फिर उसमें राई और जीरा डालें. जब यह चटकने लगे तो करी पत्तियां डाल दें.
इसके बाद कटा हुआ प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
अब कटे हुए आलू डालकर 4-5 मिनट तक पकाएं, जब तक आलू अच्छी तरह नरम न हो जाएं.
इसके बाद नमक और थोड़ा सा चीनी डालें और हल्का मिलाएं.
अब भीगा हुआ पोहा डालकर सभी सामग्री को धीरे-धीरे मिलाएं और 2-3 मिनट धीमी आंच पर पकने दें.
आखिर में ऊपर से हरा धनिया डालें और गैस बंद कर दें.
आप स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से नींबू और सेव भी डाल सकते हैं. इस तरह तैयार हो जाएगा आपका स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता, जिसे आप बड़े मजे से खा सकते हैं.
- सारंगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ प्रारंभ..तड़के सुबह सड़कों पर उतरीं प्रभारी एसपी निमिषा पाण्डेय…अवैध प्रवासियों और किरायेदारों की सघन जांच से मचा हड़कंप!SDOP स्नेहिल और कोतवाली प्रभारी प्रमोद यादव के साथ भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा…कमलानगर, चौहान पारा और अस्पताल के पास मुस्लिम मोहल्ले में दी दबिश..सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने में जुटा प्रशासन.. - June 19, 2026
- रात की गश्त में पुलिस की बड़ी कामयाबी: थाना प्रभारी ए.के. बेक की सतर्कता से 75 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार… - June 18, 2026
- सारंगढ़:बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, दरवाजा तोड़ने पर सामने आई दर्दनाक सच्चाई… - June 18, 2026

