रायपुर। धनतेरस की शाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद खरीदारी करने राजधानी के सबसे पुराने बाजार में पहुंच गये। गोल बाजार पहुंचकर उन्होंने स्थानीय कुम्हारों से मिट्टी के दीये, मटकी, गणेश, लक्ष्मी और सरस्वती को मिट्टी की बनी मूर्ति, ग्वालिन की मूर्ति खरीदी। वहां के गुजराती मिष्ठान्न भंडार से मिठाईयां खरीदी । उसके बाद वे लाखे नगर स्थित हिन्द स्पोर्टिंग मैदान पहुंचे। यहां पटाखे खरीदे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शाम को विधायक विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर और दूसरे नेताओं के साथ बाजार करने पहुंचे। गोल बाजार में स्थानीय दुकानदारों ने लौंग इलाइची से मुख्यमंत्री का स्वागत किया बाद में मुख्यमंत्री ने मिटटी के बर्तनों, प्रतिमाओं आदि की खरीदी की। उसके बाद मुख्यमंत्री ने दिवाली पूजन की सामग्री भी खरीदी। गुजराती मिष्ठान भंडार से दिवाली की मिठाई, ओऑरेंज बर्फी, मिल्क केक और फल्ली दाने की चक्की भी खरीदी। वहां से निकलकर मुख्यमंत्री हिंद स्पोर्टिंग ग्राउंड के पटाखा बाजार पहुंचे ।

- नन्हीं लीया बनी ‘नन्हीं रिपोर्टर’, डीईओ से किया बेबाक सवाल… - October 3, 2026
- गांधी-शास्त्री को नमन, नपा चुनाव पर कांग्रेस में मंथन… - October 3, 2026
- बुनकरी से बदलेगी सपेरा बस्ती की तकदीर, 40 महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर… - October 3, 2026
