सारंगढ बिलाईगढ। कलेक्टर डी.राहुल बेंकट की अध्यक्षता में आज जनपद पंचायत कार्यालय सारंगढ़ के सभाकक्ष में दो पालियों में धान खरीदी वर्ष 2022 23 के संबंध में प्रशिक्षण बैठक आयोजित किया गया। जिसमें जिला सारंगढ़ बिलाईगढ अंतर्गत विकासखंड बरमकेला एवं बिलाईगढ़ के समिति प्रबन्धक/ धान खरीदी प्रभारी एवं डाटा एंट्री ऑपरेटरों का प्रशिक्षण मार्कफेड के मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रथम पाली में एवं विकासखंड सारंगढ़ के समिति प्रबन्धक/धान खरीदी प्रभारी एवं डाटा एंट्री ऑपरेटरों द्वितीय पाली में प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण में धान खरीदी 2022 23 के दौरान समिति प्रबन्धकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही इस खरीदी वर्ष से कृषकों द्वारा स्वयं अपने मोबाइल से लागिन कर टोकन प्राप्त करने का प्रावधान किया गया है। जिस हेतु शासन द्वारा मोबाइल एप्लीकेशन किसान टोकन तुंहर हाथ’ तैयार किया गया है। जिसे प्ले स्टोर से आसानी से डाऊनलोड किया जा सकता है। उक्त मोबाइल एप्लीकेशन के संबंध मे जानकारी दिया गया। प्रशिक्षण में खाद्य अधिकारी, उप पंजीयक सहकारिता, अनुविभागीय अधिकारी रा. सारंगढ,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलाईगढ़, डीएमओ नोडल अधिकारी, अपैक्स बैंक, तहसीलदार भटगांव, तहसीलदार बिलाईगढ़, खाद्य निरीक्षक सारंगढ, खाद्य. निरीक्षक बरमके ला, खाद्य निरीक्षक बिलाईगढ़, सहकारिता विस्तार अधिकारी सारंगढ़, सहकारिता विस्तार अधिकारी बरमकेला के साथ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

- सारंगढ़ बिलाईगढ़:शादी से इनकार पर ‘मौत की धमकी,सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, दो के खिलाफ FIR दर्ज… - June 27, 2026
- सारंगढ़ बिलाईगढ़:प्रशासन का महा-अभियान, भटगांव कॉलेज की 18 एकड़ शासकीय भूमि से हटा बरसों पुराना अवैध कब्जा, चला पीला पंजा… - June 27, 2026
- सारंगढ़ बिलाईगढ़:पति की मौत या सोची-समझी हत्या? ससुराल वालों पर गंभीर आरोप! - June 27, 2026


