पीलिया अलर्ट के बीच प्रशासन सख्त: सारंगढ़ में गुमटी-ठेले और होटलों पर ताबड़तोड़ जांच…

IMG-20260317-WA0033.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 17 मार्च 2026/
सारंगढ़ शहर के विभिन्न वार्डों में पीलिया के मामले सामने आने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने और संभावित संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशन तथा अभिहित अधिकारी भारत पटेल के मार्गदर्शन में मंगलवार को व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान शहर के विभिन्न गुमटी, ठेले और होटलों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य व्यापारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे खाद्य सामग्री को ढंक कर रखें, बासी भोजन का उपयोग न करें और अपने प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
निरीक्षण टीम ने नगरपालिका द्वारा सप्लाई किए जा रहे पेयजल के केमिकल एवं माइक्रोबियल जांच के लिए सर्विलांस नमूने भी एकत्र किए। इसके साथ ही बाजार में बिक रहे गन्ना जूस, आम जूस और गुपचुप ठेलों की भी जांच की गई।
कार्रवाई के तहत गन्ना रस, पानी और बर्फ सिल्ली बनाने वाले प्रतिष्ठानों से पानी और बर्फ के विधिक नमूने लिए गए तथा संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किया गया। व्यापारियों को निर्देशित किया गया कि जूस में उपयोग होने वाली बर्फ केवल स्वच्छ और सुरक्षित पानी से बनाई जाए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मछलियों आदि को सुरक्षित रखने में प्रयुक्त अखाद्य बर्फ का उपयोग किसी भी खाद्य सामग्री में नहीं किया जाना चाहिए। इसके लिए इंडिगो कार्मिन ब्रिलियंट ब्लू रंग की बर्फ सिल्ली के उपयोग के निर्देश भी दिए गए, जिससे खाद्य और अखाद्य बर्फ में स्पष्ट अंतर बना रहे।
इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शांतनु भट्टाचार्य और वरुण पटेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने संकेत दिया है कि नागरिकों के स्वास्थ्य से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और ऐसे निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts