छत्तीसगढ़: समाज में जब कोई बेटी अपनी मेहनत और माता-पिता के अटूट विश्वास से सफलता के शिखर को छूती है, तो वह केवल एक परिवार की नहीं बल्कि पूरे समाज की पहचान बन जाती है। दुर्ग की होनहार सुपुत्री कुमारी मधु वैष्णव ने सहायक विकास विस्तार अधिकारी (ADEO) के पद पर चयनित होकर इस बात को सच कर दिखाया है।

पिता का त्याग और अटूट विश्वास-
मधु की इस सफलता के पीछे उनके पिता, छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा के समर्पित पदाधिकारी श्री राजेश्वर वैष्णव जी का वर्षों का कठिन संघर्ष छिपा है। एक समय था जब समाज के कुछ लोगों ने तंज कसे और उलाहना दी, लेकिन राजेश्वर भैया ने कभी अपने कदम पीछे नहीं खींचे। उन्होंने अपना सर्वस्व समर्पण कर अपनी बिटिया की पढ़ाई जारी रखी। उनका एक ही लक्ष्य था—अपनी बेटी को आत्मनिर्भर और सफल देखना। आज मधु की इस उपलब्धि ने उन सभी उलाहनों का करारा जवाब दिया है।

बेटी पढ़ाओ, समाज बढ़ाओ: एक नई मिसाल
कुमारी मधु वैष्णव की यह जीत उन सभी रूढ़िवादी सोच पर प्रहार है जो बेटियों की शिक्षा को बोझ समझते हैं। विश्वनाथ बैरागी (प्रदेश युवा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा) ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा:
“आज पूरा छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा गौरान्वित महसूस कर रहा है। राजेश्वर भैया ने अपनी बेटी पर जो भरोसा दिखाया, उसका फल आज पूरे समाज को गौरान्वित कर रहा है। मधु की सफलता ‘बेटी पढ़ाओ, समाज बढ़ाओ’ के नारे को चरितार्थ करती है।”

समाज में हर्ष की लहर-
मधु वैष्णव के सहायक विकास विस्तार अधिकारी बनने पर प्रदेशभर के वैष्णव समाज के पदाधिकारियों और युवाओं ने उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी है। यह सफलता समाज के अन्य युवाओं और विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
“सफलता की इस नई उड़ान के लिए कुमारी मधु वैष्णव को उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएँ। आपकी मेहनत और आपके माता-पिता का आशीर्वाद सदैव आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाए।”
प्रेषक:
विश्वनाथ बैरागी
प्रदेश युवा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा
- रात की गश्त में पुलिस की बड़ी कामयाबी: थाना प्रभारी ए.के. बेक की सतर्कता से 75 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार… - June 18, 2026
- सारंगढ़:बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, दरवाजा तोड़ने पर सामने आई दर्दनाक सच्चाई… - June 18, 2026
- विश्वास और विकास का महाकुंभ: जनकल्याण योजनाओं से जुड़ने उमड़े लोग, मंडी प्रांगण में लगा पंजीकरण शिविर… - June 18, 2026

