नारायणपुर। अबूझमाड़ के सुदूर और दुर्गम क्षेत्र कारकाबेड़ा में शिक्षा की नई शुरुआत हुई है। आजादी के सात दशक बाद पहली बार इस गांव में प्राथमिक शाला का शुभारंभ हुआ, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और बच्चों में खुशी की लहर है।

कलेक्टर नम्रता जैन की पहल पर शुरू हुए इस स्कूल ने बच्चों के भविष्य के लिए नई उम्मीद जगाई है। हाल ही में कोड़ेनार में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान ग्रामीणों ने गांव में स्कूल खोलने की मांग रखी थी।
कलेक्टर की त्वरित पहल और प्रशासनिक सक्रियता
इस पर कलेक्टर नम्रता जैन और जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलको ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल को आवश्यक निर्देश दिए। स्कूल शुरू करने की प्रक्रिया आसान नहीं थी। अधिकारियों और शिक्षकों की टीम को नदी-नालों और पहाड़ी रास्तों से गुजरते हुए लगभग पांच घंटे पैदल चलकर गांव तक पहुंचना पड़ा। सर्वे में 20 बच्चों को शिक्षा के योग्य पाया गया, जिनके लिए तत्काल स्कूल शुरू किया गया।
बच्चों को मिली गणवेश और पाठ्यपुस्तकें: पास के गांवों को भी होगा लाभ
बच्चों को मौके पर ही निःशुल्क गणवेश, पाठ्यपुस्तकें, स्लेट और पेंसिल वितरित किए गए। वर्तमान में एक अतिथि शिक्षक के माध्यम से पढ़ाई शुरू की गई है। आने वाले समय में पास के मरकूड़ गांव के बच्चे भी इस विद्यालय का लाभ ले सकेंगे। प्रशासन की यह पहल अबूझमाड़ क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे बच्चों को अब अपने गांव में ही शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
- सारंगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ प्रारंभ..तड़के सुबह सड़कों पर उतरीं प्रभारी एसपी निमिषा पाण्डेय…अवैध प्रवासियों और किरायेदारों की सघन जांच से मचा हड़कंप!SDOP स्नेहिल और कोतवाली प्रभारी प्रमोद यादव के साथ भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा…कमलानगर, चौहान पारा और अस्पताल के पास मुस्लिम मोहल्ले में दी दबिश..सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने में जुटा प्रशासन.. - June 19, 2026
- रात की गश्त में पुलिस की बड़ी कामयाबी: थाना प्रभारी ए.के. बेक की सतर्कता से 75 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार… - June 18, 2026
- सारंगढ़:बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, दरवाजा तोड़ने पर सामने आई दर्दनाक सच्चाई… - June 18, 2026

