सारंगढ़ बिलाईगढ़, 17 मार्च 2026/
कलेक्टर न्यायालय सारंगढ़ ने लंबित प्रकरण में सख्ती दिखाते हुए शिवा साहू को आगामी 24 मार्च 2026 को पेशी में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का अंतिम अवसर प्रदान किया है। न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने की स्थिति में एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि न्यायालय में छत्तीसगढ़ शासन बनाम शिवा साहू व अन्य, साकिन रायकोना से संबंधित प्रकरण क्रमांक 202511321300009 विचाराधीन है। मामले की सुनवाई के दौरान बार-बार अवसर दिए जाने के बावजूद संबंधित पक्षकार की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए अब न्यायालय ने अंतिम चेतावनी जारी की है।
प्रशासन की ओर से यह भी संकेत दिया गया है कि न्यायालय की कार्यवाही को समयबद्ध और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसे में संबंधित पक्षकार को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करें।
न्यायालय के इस रुख को प्रशासनिक सख्ती के रूप में देखा जा रहा है, जिससे लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण की दिशा में गति मिलने की उम्मीद है।

- मेहनतकशों को मिला सम्मान: मजदूर दिवस पर श्रमिकों के चेहरे खिले, अभामा महिला सम्मेलन की अनोखी पहल… - May 2, 2026
- फ्लाइएश ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन: 4 वाहनों से 1.26 लाख वसूली, 20 अन्य पर भी चली कार्रवाई… - May 2, 2026
- 16-17 मई को होगा भाजपा का मेगा प्रशिक्षण वर्ग, तैयारी बैठक में दिखा जबरदस्त उत्साह… - May 2, 2026
