सरायपाली। सरायपाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत छिबर्रा के उचित मूल्य की दुकान से लगभग 120 130 बोरी चावल चोरी होने के मामला सामने आया है. शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। राजेश सवाई ने पुलिस को बताया कि शासकीय उचित मूल्य कि दुकान छिबर्रा का संचालक है, 24 सितम्बर दिन शनिवार को सुबह 10 बजे चावल, शक्कर,चना,ममक वितरण कर दोप0 430 बजे जगतराम बरिहा (तौलकर्तता) के समक्ष दुकान बंद करके घर आया. 27 सितम्बर को ग्राम पंचायत छिबर्रा के उपसरपंच जगतराम बरिहा के द्वारा उसको फोन करके प्रात 08 बजे बताये कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान के पीछे रोशन दान से किसी अज्ञात चोर के द्वारा चावल चोरी करके ले गया है तब वह तुरंत आके शासकीय उचित मूल्य की दुकान जाकर देखा गांव के सरपंच प्रतिनिधी इंदल खुंटे उपसरपंच जगतराम बरिहा पंच रंजीत बरिहा,पंच दयासागर ताण्डी एवं अन्य ग्रामीण उक्त जगह में मोजूद थे. तब ग्रामीणों एवं पंच सरपंच के समक्ष ताला खोलकर देखा गया गोदाम में 273 पाकिट चावल 14 सितम्बर 2022 को खाली किया था जो आज देखा उस गोदाम में 120 से 130 पाकिट चावल कम लग रहा है गोदाम के पीछे रोशन दान के बाहर से होकर जमीन में 05 बोरा चावल गिरा हुआ है जिसे चोर 5 बोरा को नहीं ले जा पाया तब वह अपने वरिष्ठ अधि0 सुपरवाईजर माधव लाल नायक एवं फुड इंस्पेक्टर सुशीला जी को एवं समिती प्रभारी गेर्रा युधिष्ठिर बरिहा जी को मोबाइल के माध्यम से सूचना दिया गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 457,380 भादवि, का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
