रायगढ़। शादी का झांसा देकर 15 साल की नाबालिग को भगा ले जाने और उसके साथ जबरिया अनाचार करने के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज ने आरोपी को विभिन्न धाराओं के तहत २० साल कठोर कैद की सजा सुनाई है। प्रकरण में आरोपी निरंजन उर्फ राहुल कुमार ढोली के विरुद्ध धारा ३६३, ३६६, ३७६ (जे) (एन) व धारा ६ लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम २०१२ के तहत आरोप था कि उसने १५ जनवरी से १६ जनवरी २०२२ को एक नाबालिग को अपने झांसे में लेकर भगा ले गया और उसके साथ अनाचार किया।
अभियोजन के अनुसार पीडिता के पिता ने १६ जनवरी को चक्रधरनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि पीडिता १५ वर्ष की उसकी पुत्री है और १५ जनवरी की रात ११ बजे से बिना बताये कहीं चली गई है। आसपास व अपने रिश्तेदारों में खोजबीन की मगर कोई पता नहीं चल सका। उसे शंका है कि जलसा मैरिज गार्डन के पास रहने वाला राहुल उर्फ निरंजन पीडिता को बहला फुसलाकर कहीं ले गया होगा। पीडिता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण तैयार करते हुए छानबीन शुरू की। विवेचना के दौरान मोबाइल से सूचना मिली कि पीडिता व आरोपी जीआरपी थाना कटनी में है। सूचना मिलते ही कटनी जीआरपी पहुंचकर आरोपी से पीडिता को बरामद किया गया। पीडिता ने बयान दिया कि आरोपी शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया और जबरदस्ती उससे शारीरिक संबंध बनाये। ऐसे में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्ता करते हुए चालान कोर्ट में पेश किया। प्रकरण की सुनवाई पूरी करते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज ने आरोप सिद्ध होने पर आरोपी को धारा ३६३ के तहत ३ साल कैद व ५ सौ रुपये अर्थदंड, धारा ३६६ में ५ साल कैद व ५ सौ रुपये अर्थदंड, धारा ३७६ (३) एवं अधिनियम की धारा ४ (२) में २० साल कठोर कारावास व ५ हजार रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया है।

- एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान! इस खिलाड़ी को किया गया बाहर! देखिए सबके नाम - June 30, 2026
- छत्तीसगढ़ में 1 जुलाई से वीबी रामजी : 15 दिनों में मिलेगी मजदूरी, काम नहीं तो बेरोजगारी भत्ता, ठेकेदारे नहीं - June 30, 2026
- छत्तीसगढ़:13 हजार राशन दुकान संचालकों की मांग प्रति क्विंटल मार्जिन 150 रूपये करो नहीं तो 5 जुलाई से बंद कर देंगे दुकानें… - June 30, 2026


