जैजैपुर से मनोज अग्रवाल की खबर

जैजैपुर/सक्ती-जांजगीर-चांपा जिले सहित रायगढ़ एवं कोरबा जिले में सिंचाई के कामों में किसानों के लिए महत्वपूर्ण मिनीमाता हसदेव बांगो की नहरों में हसदेव बायीं तट नहर में विगत दिनों कुछ तकनीकी खराबी के चलते कुछ दिनों के लिए जल प्रवाह रोका गया था, जिसे पुनः युद्ध स्तर पर सुधार के पश्चात प्रारंभ कर दिया गया है, तथा उक्त आशय की जानकारी देते हुए मिनीमाता हसदेव बांगो नहर संभाग क्रमांक- 06 नंदेली भाटा शक्ति के कार्यपालन अभियंता हितेंद्र राठौर ने बताया है कि जांजगीर जिले के सक्ति, मालखरौदा,जैजैपुर, डभरा,बम्हनीनडीह एवं कोरबा जिले के करतला तथा रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखंड में खरीफ फसल के लिए पर्याप्त पानी दिया जा रहा है तथा किसानों के हित में यह सूचना जारी की गई है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:हरेली के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक निरस्त, अब अगले बुधवार होगा शिविर… - August 11, 2026
- ‘सक्षम सारंगढ़’ की नई उड़ान: चार दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का सहारा, प्रशिक्षण सामग्री पाकर बनेंगे आत्मनिर्भर… - August 11, 2026
- “सारंगढ़ में 15 हजार स्वामित्व कार्ड तैयार, मंत्री वर्मा ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार अभिलेख”… - August 11, 2026




