*सारंगढ़ :-* नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 3 सितंबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन हो रहा हैं। कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सारंगढ़ के द्वारा बस स्टैंड पेट्रोल पंप के पास मुख्यमंत्री जी का भव्य स्वागत करेंगे। साथ ही पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने एवं सारंगढ़ में पत्रकार भवन के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग करते हुए ज्ञापन सौपेंगे।

पत्रकारों के हित मे सदैव तत्पर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति –
छत्तीसगढ़ मे पत्रकारों के हित मे सदैव खड़े रहने वाले संघ मे अग्रणी है अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति। पत्रकारों के शोषण के विरुद्ध लगातार आवाज उठाने वाले पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए संकल्पित संघ है।
नरेश चौहान के साथ संतोष चौहान, जगन्नाथ बैरागी,कृष्णा महिलाने, प्रकाश जांगड़े, चंद्रकांत साहू,गौतम जाटवर, समीप अनंत,मिथुन, नवेन्द्र,रजनी जोल्हे समेत दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहेंगे।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
