सारंगढ़:-छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सारंगढ़ आगमन 3 सितंबर को होने जा रहा है। नवगठित जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के विमोचन के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सारंगढ़ दौरे पर अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री को देखने- सुनने के लिए लाखों की संख्या मे जनमानस के आने की संभावना कि जिसके लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधि बखूबी कमर कस चुके हैँ। संभावित उमड़ने वाली बड़ी भीड़ को देखते हुवे जनता के मन मे भोजन व्यवस्था को लेकर संशय की स्थिति उतपन्न हो गयी है ! चौक चौराहों से आ रही खबर के अनुसार सारंगढ़ मे कोरोना ने भारी तबाही मचाई थी ऐसे मे जनमानस के लिए दिए जाने वाली भोजन की व्यवस्था कैसी होगी पर पर चर्चा जोरों पर है। कुछ सवाल जो जनता के बीच से आ रही है जैसे टेंडर किसको मिलेगा? जिसको टेंडर मिलेगा उसके कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण होगा या नही? खाना बनाने वाले के पास प्रमाणित सर्टिफिकेट होना आवश्यक है या नही? सुनने को तो अटपटा लगता है लेकिन दूसरे पहलू पर गौर करने से जनता का डर वाजिब प्रतीत होता है क्यूंकि संभावित भीड़ की संख्या लाखो अनुमानित है, ऐसे मे जिसको भी टेंडर मिलेगा क्या वो इतनी भारी संख्या में लोगो के लिए शुद्धता से खाना बना पायेगा ? अगर पूरी- सब्जी बनता है तो कब से बनाना चालू करना उचित होगा क्यूंकि वर्तमान गर्मी को देखते जल्द ही खराब होने की आशंका से इंकार नही किया जा सकता।क्या शुद्धता के साथ सबको पूरी सब्जी खिलाया जा सकता है? क्योंकि अगर भोजन को लेकर शुद्धता नही बरती गई तो हजारों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव भी पड़ सकता है ऐसे मे प्रशासन की जवाबदारी भी बड़ जाती है।

- नन्हीं लीया बनी ‘नन्हीं रिपोर्टर’, डीईओ से किया बेबाक सवाल… - October 3, 2026
- गांधी-शास्त्री को नमन, नपा चुनाव पर कांग्रेस में मंथन… - October 3, 2026
- बुनकरी से बदलेगी सपेरा बस्ती की तकदीर, 40 महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर… - October 3, 2026
