सारंगढ़। क्षेत्र में लगातार हो रही अनावश्यक बिजली कटौती से नगर तथा ग्रामीण अंचल के लोग काफी परेशान है। थोड़ा सा मौसम बदला तो बिजली कई घंटो बिजली काट दी जाती है। हद तो तब हो गई जब बिना किसी मौसमी बदलाव के घंटो बिजली काट दी जा रही है।
लगातार नागरिकों को हो रही अनावश्यक समस्या को लेकर आज भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरि नाथ खूंटे ने बिजली विभाग को लचर व्यवस्था के लिए जिम्मेदार बताया है।
श्री खूंटे ने कहा की बिजली विभाग अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं करती है तो भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
