जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है जहां घर के छत से गिरने पर एक नौजवान युवक की जान चली गई।सूचना मिलने पर घरघोड़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।
पूरा मामला थाना क्षेत्र के ग्राम ढोरम का है जहां आज सुबह 24 वर्षीय युवक पवन राठिया नशे की हालत में घर के छत में चढ़ा हुआ था तभी वह छत के किनारे जाकर अनबैलेंस हुआ और नीचे जमीन पर गिर गया।
छत के नीचे जमीन के सतह पर पत्थर लगे होने के कारण सिर में गंभीर चोटें आई और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। घरघोड़ा पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा कर जांच में जुटी हुई है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)

