जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़ । जिले के सारंगढ़ में नगर पालिका चुनाव की सुगबुगाहट शुरु हो गयी हैं आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भीम सिंह ने चुनाव के लिये मतदाता सूची तैयार करने का आदेश जारी कर दिया जिसमें नये मतदाताओ के नाम जोड़ने के साथ नयी व्होटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाना हैं इसके लिये शा.उ.मा.शाला चक्रधर नगर रायगढ़ के प्राचार्य राजेश डेनियल को मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया गया हैं चुनाव को लेकर नये वार्डों का परिसिमन भी किया जाना था लेकिन तात्कालिक एस डी एम व्दारा इसे खारिज किये जाने से नये वार्डो के गठन का मामला अब खटायी में पड़ गया हैं अभी सारंगढ़ नगर पालिका में 15 वार्ड हैं जिसमें से तीन एस सी चार ओ बी सी व एक वार्ड एस टी के लिये आरक्षित किये गये हैं जबकी 7 वार्ड समान्य वर्ग के लिये खुले हैं नगर पालिका के गठन के बाद से अब तक यहां भाजपा का कब्जा रहा हैं जिसके इस बार के चुनाव में मुक्त होने की संभावना नजर आ रही हैं प्रदेश में काग्रेंस की सरकार व स्थानिय विधायक के काग्रेंसी होने का असर पालिका चुनाव पर पड़ना तय हैं तात्कालिक मुख्य मंत्री रमन सिंह ने सारंगढ़ पंचायत को 2015 में नगर पालिका का दर्जा दिया था तब पहले से काबिज काग्रेंस की अध्यक्ष चंपा ईश्वर देवांगन के पाला बदलने से इस पद पर भाजपा का कब्जा हो गया था जो बाद में हुये चुनाव में भी पार्षदों की संख्या कम होने के बावजूद इस पद पर अमित अग्रवाल की ताजपोशी के साथ भाजपा का कब्जा बरकरार रहा लेकिन पिछले चुनाव के 23 हजार शहरी मतदाताओ में हुयी चार हजार की बढ़ौतरी व सत्ता के असर से इस बार समीकरण बदलने के आसार नजर आ रहें हैं यदि नया परिसिमन होता तो इस बार सारंगढ़ की नगर पालिका में कम से कम 21 वार्ड मेम्बर होते लेकिन अब ऐसा होना संभव नहीं हैं क्योंकी चुनाव के लिये महज चार माह ही बचे हैं ऐसे में सारी खाना पुर्ति कर राजपत्र में नये वार्डो के गठन की घोषणा करना अब संभव नजर नहीं आता बहरहाल प्रदेश में सत्ता बदलने के बाद जिले का यह पहला चुनाव होगा जिसमें सत्ता व विपक्ष के बीच रस्साकशी होगी .
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
