रायगढ़ । दिनांक 08.08.2022 के रात्रि गजानंदपुरम मकान नं. 51 में रहने वाला गौरव मिश्रा पिता संतोष मिश्रा (उम्र 21 वर्ष) थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08/08/22 के शाम करीब 06/30 बजे टेबल पुल खेलने MG रोड इन्द्रजीत सेलकाम गया था । वहां पर पार्टनर बनकर खेल रहे थे । गेम में इसका पार्टनर सचिन मिश्रा था और दूसरी तरफ अमन वर्मा एवं शनि सनसोरा थे । ये अपने पार्टनर के साथ गेम हार गया तब इसका पार्टनर सचिन मिश्रा गंदी गंदी गाली गलौच करने लगा जिसे गाली गलौच करने से मना किया तो पुल खेलने वाले स्टीक से मारपीट करने लगा और सचिन मिश्रा अपने साथी चाहत शुक्ला, राजु (ईला मौल के पीछे वाला ) एवं छोटा बाबु ठाकुर को बुलाया । वे लोग हाथ में राड, हाकी स्टीक, लोहे का पंच लेकर आये और सचिन मिश्रा के कहने पर मां, बहन की गालीयां देते हुये मारपीट किये । आरोपियों के मारपीट से गौरव मिश्रा के सिर में ठुडडी, कंधे, पीठ में चोट आया है । गौरव मिश्रा के रिपोर्ट पर चारों आरोपियों पर धारा 307, 294 IPC का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
