चंद्रपुर: हॉस्टल अधीक्षक ने नाबालिक के जिश्म से मिटाया हवस का भूख! बिमारी का हवाला देकर छात्रावास से निकाला, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज…..
चंद्रपुर : महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के घमाबाई आश्रम स्कूल के एक अधीक्षक को नाबालिग छात्रा (13) से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर भद्रावती तहसील के बरंज टांडा गांव के घमाबाई आश्रम स्कूल में हुई घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) तथा अन्य प्रासंगिक प्रावधानों और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण के कानून(पॉक्सो) के तहत रविवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि वर्धा जिले के हिंगणघाट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, क्योंकि पीड़िता के माता-पिता उसी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। बाद में मामला भद्रावती थाने में स्थानांतरित कर दिया गया। उप-संभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) आयुष नोपानी ने बताया कि पीड़िता आवासीय विद्यालय की छात्रा है, जहां आरोपी अधीक्षक के रूप में पदस्थ था।
उन्होंने बताया कि चार अगस्त को स्कूल के अधिकारियों ने लड़की के माता-पिता से उसे ले जाने को कहा और एक स्थानांतरण प्रमाणपत्र जारी किया जिसमें कहा गया था कि वह स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित है। घर लौटने के बाद लड़की ने माता-पिता को अधीक्षक के उसके साथ बलात्कार करने के बारे में बताया, जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई। उन्होंने बातया कि पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए नागपुर भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।
- जबरदस्त स्वाद और पोषण का गज़ब कॉम्बिनेशन है मखाना खीर, इस तरीके से करें तैयार… - March 16, 2026
- स्किन ग्लो और डिटॉक्स के लिए पिएं बीटरूट ड्रिंक, नोट कर लें बनाने का आसान तरीका… - March 16, 2026
- Dhurandhar से भी तगड़ी है ये स्पाई थ्रिलर, 1500 करोड़ का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर रचा था इतिहास… - March 16, 2026
