रायगढ़/सारंगढ़।सारंगढ़ एक तरफ अपने कोविड संक्रमण से जूझ रहा है तो दूसरी तरफ इस आपातकालीन स्थिति को और चिंतनीय बनाते कुछ असामाजिक तत्वों ने प्रशासन के नाक में दम कर दिया है।
सारंगढ़ तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम खरवानी छोटे के गोठान अध्यक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि किसी अज्ञात असामाजिक मानसिकता वाले व्यक्ति ने गोठान में लगे बोर के केबल कनेक्शन को चुरा लिया है।
आवेदन में गोठान अध्यक्ष ने पुलिस को बताया कि गोठान के अंदर शासन द्वारा बोर कराया गया था,जिसे सौर ऊर्जा से कनेक्शन किया जा रहा था। जिसमे केबल थोड़ा छोटा पड़ने के कारण पूरा नही लग पाया था,जिस कारण कुछ वायर बचा था, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा काटकर चोरी कर लिया गया है।
शिकायतकर्ता त्रिभुवन गोस्वामी ने इसकी जानकारी पँचायत और कृषि विभाग के अधिकारियों को दी ततपश्चात पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।
इस पर सोचने वाली बात यह है कि यदि सरकारी संपत्ति पर इस तरह दुर्व्यवहार किया जाएगा तो छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का क्या होगा..! सरकारी योजना और सम्पत्ति सार्वजनिक हित के लिए होती है जिसे कुछ लोग के गलत कारनामे से पूरा अंचल बदनाम होता है, और योजनाओं के क्रियान्वयन में कठिनाई होती है।
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
- कोसीर में नकली नोटों का खेल बेनकाब, 2 आरोपी गिरफ्तार… - October 29, 2026
