बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर में मामूली बात पर एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
बता दें कि पुलिस ने बताया कि गाड़ी से कीचड़ छिटकने से युवक को इतना गुस्सा आया कि उसने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। इससे भी मन नहीं भरा तो जान से मारने के लिए कुल्हाड़ी से हमला किया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- 90 टन LPG गैस गायब: 6 कैप्सूल खाली, 1.5 करोड़ का घोटाला; मालिक समेत कई पर केस… - May 3, 2026
- छत्तीसगढ़ के 132 केंद्रों पर हुई छात्रवृत्ति परीक्षा, 28,570 परीक्षार्थियों ने लिया हिस्सा… - May 3, 2026
- दक्षिण छत्तीसगढ़ में आंधी तूफान की चेतावनी, 60 -80 किलोमीटर की गति से हवा चलने की संभावना… - May 3, 2026
