बिलासपुर। जिले के जरहाभांठा स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के दौरान स्कूल का जर्जर छत भरभराकर गिर गया। इस हादसे में बच्चों को पढ़ा रही महिला हेडमास्टर घायल हो गई। जिसे निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

बता दें कि जरहाभांटा शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल की हेड मास्टर निर्मला भास्कर बच्चों को पढ़ा रही थी। इसी दौरान छत का प्लास्टर उनके ऊपर गिर गया। जिससे महिला हेड मास्टर के सिर में गंभीर चोट आई है। महिला हेड मास्टर को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। स्कूल प्रबंधन ने शिक्षा विभाग के डीईओ को जर्जर स्कूल की जानकारी पहले ही दे दी गई थी, लेकिन डीईओ ने मरम्मत नहीं कराया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- फ्लाई ऐश डंपिंग पर विधायक उत्तरी जांगड़े सख्त, कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग… - September 25, 2026
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
