जांजगीर चांपा. जिले में एक 45 साल के दरिंदे की हैवानियत सामने आई है, जिसने सारी हदें पार कर मानसिक रूप से कमजोर युवती को अपने हवस का शिकार बना डाला. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
पूरा मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है. पीड़िता ने पामगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 45 साल के गंगाराम साहू ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता ने बताया कि उसके द्वारा आरोपी गंगाराम साहू से बचने का प्रयास किया जा रहा था, परंतु इस दरिंदे ने उसे अनी हवस का शिकार बना लिया. पामगढ़ पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मामले की जांच कर आरोपी गंगाराम साहू को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- फ्लाई ऐश डंपिंग पर विधायक उत्तरी जांगड़े सख्त, कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग… - September 25, 2026
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
