रायगढ़। शनिवार को जिले में कोरोना संक्रमण के डराने वाले फिर 42 नए केस सामने आए तो राहत भरी खबर है कि 25 मरीज डिस्चार्ज भी हुए। शनिवार को जिलेभर के 139 लोगों ने आरटीपीसीआर और सबसे ज्यादा 206 ने रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया। परीक्षण के बाद जांच में 42 का रिपोर्ट पॉजीटिव निकला। इसके साथ ही बीते दिनों कोरोना के शिकार 25 मरीजों ने होम आईसोलेशन में रहते हुए इस बीमारी से निजात पाई है। फिर भी अंचल में कोविड के 215 केस एक्टिव है। कोरोना के सक्रिय मरीजों में सबसे ज्यादा रायगढ़ अर्बन यानी शहरी क्षेत्र में 42 तो तमनार में 26 और पुसौर में 36 मरीज सक्रिय हैं । इसी तरह जिले के बरमकेला में 10, खरसिया में 13, लोइंग में 18, धरमजयगढ़ में 26 और घरघोड़ा में 16 मरीज होम आईसोलेशन में अपना इलाज करा रहे हैं।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- कुपोषण पर कलेक्टर सख्त, 2855 बच्चों का HPV टीकाकरण जल्द कराने के निर्देश… - September 25, 2026
- सरसीवां में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, नमामि भारतम् में दिखी राष्ट्रभक्ति… - September 25, 2026
- प्लास्टिक मुक्त सारंगढ़ की मुहिम तेज, बारिश में भी सड़क पर उतरी नपा की टीम… - September 25, 2026
