खेत मे काम कर रही 9 वी के छात्रा के साथ 4 लोगों ने बारी बारी किया बलात्कार, फिर कर दी गला दबाकर हत्या……
झारखंड की राजधानी रांची में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म एवं हत्या मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक किशोर को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नौवीं कक्षा की छात्रा का शव 23 जुलाई को रांची के लापुंग थाना क्षेत्र में धान के एक खेत से मिला था।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नौशाद आलम ने कहा, “हमने मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लिया है और चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।”
आलम के मुताबिक, “पीड़िता अपनी बहन के साथ धान के खेत में काम कर रही थी। उसकी बहन दिन का काम खत्म करके घर चली गई। पीड़िता ने उससे कहा कि वह अपना काम पूरा करने के बाद घर लौट आएगी।”
उन्होंने कहा, “आरोपियों ने पीड़िता को खेत में अकेला पाया। उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। जब लड़की ने विरोध किया तो उन्होंने पहले उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और फिर उसके चेहरे को पत्थरों से कुचल दिया।” आलम के अनुसार, पांचों आरोपी एक ही क्षेत्र के रहने वाले हैं
- प्रशिक्षण से मजबूत होगा संगठन, भाजपा का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग जल्द — जिला कार्यालय में हुई अहम बैठक… - March 16, 2026
- बरमकेला में आग का तांडव: हफ्ते भर में तीसरी आगजनी..‘केक एंड क्रीम’ स्वीट सेंटर जलकर खाक,लाखों का नुकसान… - March 16, 2026
- एसपी के सख्त निर्देश और थाना प्रभारी के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई…महानदी में नाव से शराब तस्करी नाकाम, 135 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - March 16, 2026
