रायगढ़। राजस्व विभाग के एक भृत्य ने संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक दवा पीकर मौत को गले लगा लिया। वहीं, पैर में इंफेक्शन से पीड़ित वृद्ध की अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुसौर थानांतर्गत ग्राम बुलाकी में रहने वाला हरिहर सिदार पिता घसिया राम ( 62 वर्ष ) राजस्व विभाग में भृत्य के रूप में सेवारत था। शुक्रवार तड़के 4 बजे घर में हरिहर को उल्टी करते देख परिजनों ने पूछा तो उसने बताया कि वह बिटसेल सुपर नामक कीटनाशक दवा पी गया है।

फिर क्या, बदहवास परिजन हरिहर को पुसौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रायगढ़ लेकर गए और श्रीमती अशर्फी देवी महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। डॉ. रूपेंद्र पटेल की तमाम कोशिशों के बावजूद पूरे शरीर में विष फैलने के कारण चपरासी की सांसों की लड़ियां दोपहर लगभग 2 बजे टूटकर बिखर गई।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सरसीवां में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, नमामि भारतम् में दिखी राष्ट्रभक्ति… - September 25, 2026
- प्लास्टिक मुक्त सारंगढ़ की मुहिम तेज, बारिश में भी सड़क पर उतरी नपा की टीम… - September 25, 2026
- बिनोद भारद्वाज का बड़ा हमला नंदीग्राम में मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत… - September 25, 2026
