बिलासपुर. चरित्र शंका पर पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी ने शराब की बोतल तोड़कर गले को कांच से रेत दिया. गले से खून बहने से पत्नी बृहस्पति बाई की मौके पर ही मौत हो गई. घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के लगरा की है. पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

कोनी थाना क्षेत्र के पौंसरा में रहने वाला धनेश धुरी पत्नी बृहस्पति धुरी के साथ रोजी मजदूरी करता था. धनेश अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, जिसकी वजह से दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था. इस बीच पत्नी अपने मायके सरकंडा थाना क्षेत्र के लगरा में रहने लगी तो पति राजेश धुरी भी लगरा में आकर रहने लगा.
घटना से पहले पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद
दोनों के बीच विवाद हुआ तो आरोपी अपने गांव चला गया था. करीब 15 दिन पहले फिर वापस लगरा आया था. आज सुबह पति-पत्नी मजदूरी करने जा रहे थे. दोनों के बीच विवाद होने पर आरोपी धनेश धुरी ने पत्नी की हत्या कर दी. घटना की सूचना पाकर सरकंडा पुलिस मौके पर लगरा स्थित नर्सिंग काॅलेज के पास पहुंची. मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी पति धनेश धुरी को हिरासत में लेकर मामले की तफ्तीश कर रही है
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
