छत्तीसगढ़: शादी शुदा युवक 14 वर्षीय छात्रा से जबरन करता था प्यार! लड़की ने बात करने से किया इंकार तो सनकी आशिक ने छात्रा को उतारा मौत के घाट….
पुलिस ने 14 साल की छात्रा के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक छात्रा के गांव का ही रहने वाला है। जिसने एकतरफा प्रेम में वारदात को अंजाम दिया है। हत्या के बाद आरोपी नागपुर भाग गया था। जिसे पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने प्रेसवार्ता लेकर पूरे मामले की जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी 22 वर्षीय छबिल कुर्रे कोरोना काल के पहले गांव में रहता था, वह डोंगरगढ़ कॉलेज में पढ़ाई करता था। तब गांव में मृतका से वह बातचीत करता था। दोनों के बीच आम लोगों की तरह ही सामान्य बातचीत होती थी। लेकिन अचानक युवक काम की तलाश में नागपुर चला गया।
बीते साल उसकी शादी भी हो गई। इसके बाद भी वह छात्रा से बातचीत करने का प्रयास करता था। लेकिन छात्रा उसके बातों का जवाब पहले की तरह नहीं देती थी। इसी से आक्रोशित होकर आरोपी छबिल कुर्रे ने छात्रा की हत्या की योजना बना ली। 100 से भी अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले यहीं से मिला क्लू, ढूंढते नागपुर पहुंची पुलिस
आरोपी ने योजना बनाने के करीब सात दिन पहले उसने योजना बनाई, जिसे 19 जुलाई को अंजाम दिया। आरोपी पहले दिन ही छात्रा को साथ ले जाते सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा था। लेकिन गाड़ी में नंबर नहीं होने और चेहरा स्पष्ट नहीं हो पाने की वजह से पकड़ से बाहर था।
पुलिस के बताया कि घटना से पांच दिन पहले आरोपी एक बाइक चोरी की और इसी बाइक को लेकर वह पहले भी छात्रा से मिलने का प्रयास किया था पर वह असफल रहा। एसपी ठाकुर ने बताया की जांच टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, वहीं 200 से अधिक सीडीआर को खंगाला।
आरोपी बाइक झाड़ी में छिपाकर बस से नागपुर भाग गया था। जिसे मोबाइल लोकेशन के आधार पर ढूंढते हुए पुलिस नागपुर पहुंची। आरोपी नागपुर से भी भागने के प्रयास में था, जिसे समय रहते टीम ने गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच में पुलिस टीम ने शुरुआत से ही गंभीरता दिखाई और आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने बताया कि जब बाइक गांव की दिशा में नहीं मुड़ी तो छात्रा ने इसका विरोध किया। लेकिन वह कुछ बातचीत करने की बात कहकर डैम ले गया। जहां उसने छात्रा से जमकर विवाद किया।
आरोपी छात्रा को रोजाना बातचीत करने के लिए दबाव बनाने लगा। लेकिन छात्रा ने उसकी बात नहीं मानी। इससे नाराज होकर आरोपी ने पूर्व योजना की तरह छात्रा को जमीन पर पटका और करीब 100 मीटर घसीटा। इसके बाद धारदार हथियार से छात्रा का गला रेतकर हत्या कर दी
- जबरदस्त स्वाद और पोषण का गज़ब कॉम्बिनेशन है मखाना खीर, इस तरीके से करें तैयार… - March 16, 2026
- स्किन ग्लो और डिटॉक्स के लिए पिएं बीटरूट ड्रिंक, नोट कर लें बनाने का आसान तरीका… - March 16, 2026
- Dhurandhar से भी तगड़ी है ये स्पाई थ्रिलर, 1500 करोड़ का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर रचा था इतिहास… - March 16, 2026
