रायगढ़। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय घरघोड़ा में छाल थाना के अपराध क्रमांक 25/19 में सोनू निषाद, मुकेश सिदार और अंकित महंत को अनुज भगत की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास और जुर्माना से दण्डित किया है। सहायक जिला लोक अभियोजक राजेश सिंह ठाकुर ने बताया कि सत्र प्रकरण क्रमांक 16/19 धारा 302 , 34 भादंवि के अपराध में अभियुक्त सोनू निषाद, मुकेश सिदार और अंकित महंत को अनुज भगत के हत्या के आरोप में आजीवन कारावास और जुर्माना से दण्डित किया है। सहायक जिला लोक अभियोजक राजेश सिंह ठाकुर ने बताया कि सत्र प्रकरण क्रमांक 16/19 धारा 302 , 34 भादवि के अपराध में आरोपियों ने एक राय होकर मृतक अनुज भगत पर डंडा और गेड़ा से हत्या करने की नीयत से पैर, हाथ, सिर में चोट पहुंचाया था, जिससे इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

प्रकरण में छाल थाना में अपराध दर्ज कर चालान प्रस्तुत किया गया। अतिरिक्त सत्र न्यायालय घरघोड़ा के पीठासीन अधिकारी अच्छेलाल काछी के समक्ष सुनवाई किया गया, जिसमें अभियोजन के साक्ष्य और बचाव पक्ष की सम्पूर्ण सुनवाई और विचारण उपरांत आरोपीगण को दोषी पाया गया, जिस पर न्यायालय ने तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास और जुर्माना की सजा सुनायी है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
