सारंगढ़: गरीबों के डॉक्टर ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन, ता-उम्र निःशुल्क करेंगे बच्चों का ईलाज…

जगन्नाथ बैरागी
रायगढ़: पूरी दुनिया में डॉक्टरों को भगवान के बगल में कद दिया जाता है। ऐसा ज्यादातर इसलिए होता है क्योंकि वे जीवन रक्षक होते हैं जो मानव जाति के लिए अथक परिश्रम करते हैं।
एक तरफ कुछ डॉक्टरों पर मरीजों को लूटने या महंगा इलाज़ का दोषारोपण होते रहता है वहीं दूसरी ओर डॉक्टर आनंद प्रधान जैसे डॉक्टर भी होते हैँ जहाँ गरीब मरीजों का इलाज़ भी कभी कभी बिन पैसों के कर दिया जाता है, शायद इसीलिए उन्हे सारंगढ़ मे गरीबों का डॉक्टर भी कहा जाता है।सारंगढ़ दानसरा निवासी ख्याति प्राप्त चिकित्सक डॉ आनंद प्रधान अंचल में किसी पहचान के मोहताज नहीं है, लोग इन्हें डॉक्टर के साथ-साथ एक बहुत ही जिंदादिल व्यवहारिक इंसान के रूप में ज्यादा पहचानते हैं।

डॉ आनंद प्रधान सारंगढ़ अंचल में एक सफल चिकित्सक के साथ-साथ सेवा भाव से ओतप्रोत बहुत ही व्यवहारिक और जिंदादिल चिकित्सक के रूप में चर्चित है। लोगों की आधी बीमारी तो इनसे मिलकर इनके बहुत ही नम्र पूर्ण व्यवहार से ही दूर हो जाती है। दूसरों की मदद करना और मरीजों को हर परिस्थिति में प्राथमिक उपचार देना उनकी प्राथमिकता है।

दिव्यांग बच्चों के साथ अनोखे ढंग से मनाया जन्मदिन-
11 जुलाई को जन्मे डॉक्टर आनंद अपने जनसेवा के लिए पूरे अंचल मे प्रशिद्ध हैँ। इसी वर्ष उनकी माता जी का देहवासन हो जाने के कारण अंदर से दुखी श्री प्रधान ने अपने जन्मदिन पर अपनी धर्मपत्नी गीतांजलि व बच्चों के साथ सारंगढ़ प्रांजल दिव्यांग स्कूल पहुंचकर वहां के बच्चों से मुलाकात की उनके लिए विविध प्रकार के खाद्य व्यंजन चॉकलेट बिस्किट मिठाईयां केक तथा नन्हे बच्चों के साथ सपरिवार भोजन भी किया, उन्हें गिफ्ट दिए और अपने जन्मदिन पर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
सभी बच्चों का करते हैँ फ्री चेकअप –
आपको बता दें की डॉक्टर आनंद प्रधान का दिव्यांग बच्चों के प्रति प्रेम कोई एक दिन का नही हैँ बल्कि स्कूल के किसी भी बच्चे को कोई बीमारी हो तो डॉक्टर प्रधान उनका चेकअप निःशुल्क करते हैँ। अपने जन्मदिन पर भी उन्होंने वहां के शिक्षक स्टाफ से भी मुलाकात की और बच्चों के रखरखाव और उनकी दिनचर्या के बारे में जानकारी ली साथ ही उन्हें आश्वस्त किया कि कभी भी मेरे लिए कुछ कार्य पड़े तो आप बेहिचक मुझे खबर करें।

आप लोग अच्छा व नेक कार्य कर रहे हैं। डॉ आनंद प्रधान के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गीतांजलि, बेटे अंशुमान, बिटिया अदिति,मित्र शिवनारायण (बंठू) गिरी गोस्वामी,स्टॉफ अशोक,विकास,बोधराम, हिरा मैडम सहित स्कूल के समस्त स्टॉफ और बच्चे शामिल थे। जन्मदिन पर प्रांजल स्कूल के बच्चों के साथ समय बिताकर डॉक्टर प्रधान ने अपने जन्मदिन को सादगी के साथ मनाकर लोगों को प्रेरित किया है।

- रेखा वैष्णव के नेतृत्व मे छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा रायगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न..बैठक मे प्रांतीय उपाध्यक्ष लखन दास वैष्णव एवं प्रांतीय युवा अध्यक्ष विश्वनाथ बैरागी की उपस्थिति.. - December 18, 2025
- हरिनाथ खूंटे बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री - December 18, 2025
- 28 दिसंबर 2025 को सभी वैष्णव पदाधिकारी सूरजपुर अवश्य पहुंचे – लखन दास वैष्णव - December 18, 2025

