पूरी दुनिया अनगिनत रहस्यों से भरी हुई है. जिनके बारे में इंसान आजतक पता नहीं लगा पाया. लेकिन कुछ रहस्य ऐसे हैं जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं. लेकिन इन रहस्यों के पीछे की वजह क्या है ये आज तक कोई नहीं जान पाया.


आप हम आपको एक ऐसे ही रहस्य के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक झरना से जुड़ा है. जिससे आग गिरती है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं अमेरिका के कैलिफोर्निया के योसेमिटी नेशनल पार्क में स्थित एक झरने के बारे में. ये आग का झरना 1560 फीट की ऊंचाई के पहाड़ से गिरता है और इसे देखने के लिए दूर दूर से सैलानी यहां पहुंचते हैं.

इस झरने को जो भी देखता है हैरान रह जाता है और उसकी कुछ तस्वीरें उतारने में जरा सी भी देरी नहीं करता. क्योंकि ये देखने में बेहद ही खूबसूरत लगता है. बता दें कि इस झरने में इसी साल फरवरी के आखिरी हफ्ते में अलग ही नजारा देखने को मिला था. वैसे तो हर साल फरवरी के अंत में ये झरना अद्भुत ही नजर आता है और इससे गिरता हुआ पानी आग के समान लगता है.
बता दें कि इस झरने से गिरने वाला पानी आग की तरह ही दिखाई देता है इसलिए इस झरने को आग का झरना की संज्ञा दी गई है, क्योंकि सूर्यास्त के आसपास यह झरना इस तरह के रंग बदलने लग जाता है. इसी के साथ सूर्यास्त पहाड़ी की दूसरी ओर होता है इसका मतलब है कि बिलकुल पीछे जिससे उसकी रोशनी पानी में बिखर जाती है और पानी में ऐसे दिखाई देता है मानों ये कोई आग का झरना हो.
- प्रमोद यादव की सख्ती से जुआरियों में हड़कंप, ताश के फड़ पर दबिश देकर 7 आरोपी गिरफ्तार… - June 24, 2026
- सारंगढ़:यातायात नियम तोड़े तो जेब हुई ढीली, दो दिन के अभियान में ₹55 हजार से ज्यादा का जुर्माना वसूला… - June 24, 2026
- आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला, इतिहास को कभी नहीं भूलना चाहिए : लोकेश कांवरिया.. - June 24, 2026


