बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम लोफंदी के रहने वाले नारायण प्रसाद देवांगन पिता स्व. राधेश्याम देवांगन(45) खेती किसानी का काम करते हैं। शनिवार को वे अपने परिवार के साथ घर पर थे। शाम पांच बजे नारायण सोकर उठे और गुड़ाखू करते हुए अपने बाड़ी के तरफ पैदल जाने लगे।

अचानक बाड़ी के कुएं के नीचे गिर गया। उन्होंने अपने जेब में मोबाइल रखा था। किसी तरह मोबाइल से फोन लगाकर स्वजन को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद स्वजन कुएं के पास पहुंचे। नारायण को निकालने के लिए आसपास के लोगों को बुलाया गया। कुएं की गहराई ज्यादा होने के कारण नारायण को निकलाने में परेशानी हो रही थी। फिर स्वजन ने पुलिस की डायल 112 को फोन कर मदद की गुहार लगाई। कोनी थाना के डायल 112 के स्टाफ आरक्षक सूरज कुर्रे और चालक दुर्गेश विश्वकर्मा तत्काल घटना स्थल पहुंचे।
ग्रामीणों की मदद से संसाधन जुटाए। टायर और रस्सी की मदद से पुलिसकर्मी और ग्रामीण कुएं के नीचे उतरे। घायल नारायण को टायर में फंसाकर उपर खींचा गया। करीब एक घंटे के रेस्क्यू के बाद उनको बाहर निकालने में सफलता मिली। इसके बाद पुलिस की टीम ने घायल को सिम्स में भर्ती कराया। सिम्स के केजुवल्टी वार्ड के डाक्टरों ने तत्कल इलाज शुरू किया। ऊंचाई से गिरने के कारण युवक को गंभीर चोट लगी है।
सूख चुका है कुए
पुलिस ने कुएं के बारे में पूछताछ की। तब स्वजन ने बताया कि 40 साल पहले कुएं का निर्माण कराया गया था। अब सूख गया है। पानी नहीं रहता है। चारों तरफ सुरक्षा घेरा नहीं किया गया है। इसके कारण पहली बार इस तरह की घटना हुई है। पुलिसकर्मियों ने कुएं को चारों तरफ से घेरा करवाने के लिए कहा है।

- ‘एक पेड़ अडानी के नाम’ लगाकर रमेश खूंटे ने खोला मोर्चा..जल-जंगल-जमीन की बलि देकर वन महोत्सव का पाखंड कर रही सरकार- रमेश खूंटे - August 9, 2026
- सारंगढ़ में विकास की सौगात देंगे प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, 10-11 अगस्त को जिले में रहेंगे… - August 9, 2026
- शराब तस्करों पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा, ढाबे से अवैध शराब जब्त… - August 9, 2026




