दुर्ग/बारिश के मौसम में उफनती नदी का मजा लेना कुछ बालको को भारी पड़ गया। 5 बालक नदी में नहाते समय अचानक डूब गए।

डूबे हुए बालकों में से चार बालकों को सकुशल बाहर निकाल लिए गया है। वहीं एक बालक अब भी लापता है। लापता बालक की तलाश गोताखोरों की मदद से की जा रही है।
महमरा एनीकेट में डूबे 5 बच्चे
दरअसल, दुर्ग के शिवनाथ नदी पर बने महमरा एनीकेट के करीब पंचशील नगर के 5 बालक जिनकी उम्र तकरीबन 14 वर्ष की है घर से झूठ बोलकर नदी में नहाने पहुंचे। जहां बारिश और डेम से छोड़े गए पानी के कारण उफनती नदी में नहाने उतर गए और गहरे पानी मे चले गए। पांचों बालक डूबने लगे जिन्हें आसपास के लोगो ने बचाया। लोगों ने 4 बालको को सुरक्षित निकाल लिया। वहीं एक बालक तुषार साहू लापता हो गया जिसे SDRF की टीम के द्वरा लगातार तलाश किया जा रहा है।
नदी के तट पर मौजूद है बच्चे के परिजन
: नदी के तट पर लापता बच्चे के परिजन भी मौजूद है जिन्हें अब भी बच्चे के सकुशल वापस आने की उम्मीद है। सिटी कोतवाली पुलिस की टीम भी घटना स्थल पर मौजूद है। लगातार प्रशासन के द्वरा उफनती नदी से दूर रहने की जागरूकता के अलावा रोकने के प्रबंध भी किये गए है।
- अगस्त का महीना होगा धमाकेदार, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 12 दमदार फिल्में… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:प्रेमिका से संबंध बनाने के दौरान युवक ने तोड़ा दम पावर’ बढ़ाने के लिए खाई थी गोली… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:दर्दनाक हादसा,आंधी-तूफान में गिरा कच्चा मकान, युवक की मौत, पत्नी और मां घायल - July 29, 2026




