रायगढ़। रायगढ़ शहर की तरह ही खरसिया के गांवों में भी उचित मूल्य की दुकान में हितग्राहियों के लिए आवंटित अप्रैल माह का अतिरिक्त चावल मई माह में नहीं मिला है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत प्रशासन से की है। पिछले दिनों रायगढ़ शहर के एक वार्ड से राशन दुकान संचालक द्वारा शासन से आवंटित अतिरिक्त चावल का वितरण नहीं करने की शिकायत मिली थी जिसकी जांच पूरी हो चुकी है और जांच में शिकायत भी सही पायी गई है।
वैसा ही एक मामला अब खरसिया के तेलीकोट से सामने आया है ग्राम पंचायत तेलीकोट के राशनकार्डधारियों ने सामूहिक कथन व हस्ताक्षर के साथ इसकी शिकायत की है।शिकायत में बताया गया है कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान तेलीकोट में खाद्यान्न वितरण का काम विजेन्द्र कुमार चौहान और उसके सहयोगियों के द्वारा किया जाता है। माह मई में माह अप्रैल का अतिरिक्त आवंटन का वितरण भी माह मई के आवंटन के साथ होना था,

लेकिन शासकीय उचित मूल्य की दुकान तेलीकोट के विक्रेता विजेन्द्र कुमार और उसके सहयोगियों द्वारा माह मई के वितरण के दौरान पात्रतानुसार पूरी चावल राशनकार्ड धारियों को नहीं दिया गया है। जब राशन कार्डधारियों ने जाना कि अतिरिक्त चावल नहीं मिला है और चावल लेने पहुंचे तो कुछ लोगों को दिया गया लेकिन अधिकांश हितग्राहियों को अतिरिक्त चावल नहीं दिया जा रहा है।
- प्रमोद यादव की सख्ती से जुआरियों में हड़कंप, ताश के फड़ पर दबिश देकर 7 आरोपी गिरफ्तार… - June 24, 2026
- सारंगढ़:यातायात नियम तोड़े तो जेब हुई ढीली, दो दिन के अभियान में ₹55 हजार से ज्यादा का जुर्माना वसूला… - June 24, 2026
- आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला, इतिहास को कभी नहीं भूलना चाहिए : लोकेश कांवरिया.. - June 24, 2026


