रायगढ़। नींद में गाफिल कोटवार की बीवी के अंगूठे को डसने के बाद करैत सांप उसके पांव से लिपट गया। विषैले सर्प को अलग कर बदहवास परिजन विवाहिता को अस्पताल भी लेकर गए, मगर उसकी जिंदगी खत्म हो गई। यह प्रसंग शहर के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पूर्वांचल के ग्राम नवापाली का कोटवार मोहन लाल चौहान की 40 वर्षीया पत्नी पद्मिनी बीती रात खाना खाने के घर के बरामदे में चटाई बिछाकर सोई थी। दरमियानी रात तकरीबन 3 बजे पांव के अंगूठे में किसी जंतु के काटने के चुभन का एहसास होने पर उठी महिला ने देखा कि उसके पैर में करैत लिपटा था तो उसने अपने पति को उठाया। हड़बड़ाहट में नींद टूटने पर मोहन ने मौके की नजाकत को भांप हिम्मत कर पद्मिनी के पांव में चिपके विषैले को किसी तरह अलग करते हुए उसे बाहर किया। करैत की चंगुल से आजाद होने के बाद भले ही विवाहिता राहत की सांस ले रही थी, मगर जब मोहन ने देखा कि उसके अंगूठे में जहरीले सांप के डसने के के निशान थे तो आनन-फानन में वाहन व्यवस्था कर उसे उपचार के लिए रायगढ़ ले जाने निकला, लेकिन पूरे शरीर मे तेजी से सर्पदंश से जहर फैलने के कारण चन्द सांसें गिनते ही महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
हालांकि, हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टरों ने भी प्रारंभिक परीक्षण में पद्मिनी को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, अस्पताल की तहरीर पर चक्रधर नगर पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद मर्ग कायम करते हुए मामले को विवेचना में लिया है ।
- सारंगढ़:हरेली के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक निरस्त, अब अगले बुधवार होगा शिविर… - August 11, 2026
- ‘सक्षम सारंगढ़’ की नई उड़ान: चार दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का सहारा, प्रशिक्षण सामग्री पाकर बनेंगे आत्मनिर्भर… - August 11, 2026
- “सारंगढ़ में 15 हजार स्वामित्व कार्ड तैयार, मंत्री वर्मा ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार अभिलेख”… - August 11, 2026




