छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: आज पहला ‘बैगलेस डे’, बिना बैग के स्कूल गये बच्चे…बच्चों को बस्ते के बोझ से निजात देने के लिए शनिवार को ‘बैगलेस डे’ घोषित…

रायपुर। प्रदेश के स्कूलों में आज से बच्चों को बैग ले जाने से राहत मिलेगी, बच्चों को बस्ते के बोझ से निजात देने के लिए शनिवार को ‘बैगलेस डे’ घोषित किया गया है। विभागीय निर्देश के बाद आज छत्तीसगढ़ के स्कूलों में पहला बैगलेस डे होगा। इस दिन बच्चों को एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में शामिल किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के स्कूलों को शनिवार को ”बैगलेस डे” करने का फैसला किया है। ”बैगलेस डे” में बच्चे बिना बस्ते के स्कूल जाएंगे और इस दिन स्कूलों में योग, व्यायाम, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियां आदि कराई जाएंगी। राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि स्कूली बच्चे हर शनिवार को अब खेल-खेल में पढ़ाई करेंगे। स्कूली शिक्षा को रोचक, व्यावहारिक और अपने आस-पास के माहौल से जोड़ने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यह कदम उठाया गया है।
उन्होंने बताया, ”शनिवार को स्कूलों में योग, व्यायाम, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियां कराई जाएंगी। इस नए कदम से बच्चों में स्कूल आने के प्रति रूचि जागृत होगी वहीं उन्हें स्कूल से जोड़े रखने में भी मदद मिलेगी। बच्चों को स्कूली शिक्षा ज्ञानवर्धक के साथ मनोरंजक भी लगेगी।”
अधिकारियों ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारियों से कहा गया है कि ”बैगलेस डे” के दिन स्कूलों में शनिवार को प्रार्थना के बाद अलग-अलग समय में योग, व्यायाम, खेल, एक दूसरे से सीखना तथा सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियां होंगी। पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों में व्यायाम, योग, खेल प्रतियोगिता, साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियां, मूल्य-शिक्षा, कला-शिक्षा,आदि दी जाएंगी।
- एचडीएफसी बैंक सारंगढ़ ब्रांच द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन… - December 15, 2025
- उपभोक्ताओं के साथ धोखा! हसौद क्षेत्र के ग्रामीण अंचल मे गांवों नेटवर्क की बदहाली से जनता परेशान..महीने का रिचार्ज पूरा, सुविधा अधूरा.. - December 15, 2025
- प्रशासनिक अवहेलना का शिकार शासकीय माध्यमिक शाला आमाकछार…जर्जर हालत में पढ़ने मजबूर बच्चे, क़भी भी घट सकती है दुर्घटना..!शौचालय के अभाव से छात्राओं को भारी परेशानी.. - December 15, 2025

